Friday 12 November 2021

चल दीवाने चलते है

चल दीवाने चलते है।
चल मयखाने चलते है।

देख तू सच मत कह देना,
यहा सिर्फ बहाने चलते है।
चल मयखाने चलते है।

तन्हा रात में साथ मेरे,
कुछ ख्वाब पुराने चलते है।
चल मयखाने चलते है।

रिन्द लडखडाये तो फिर,
खुद पैमाने चलते है।
चल मयखाने चलते है।

दीवाने बनाते है राहें,
फिर उसपे सयाने चलते है।
चल मयखाने चलते है।

ये चाँद, सितारे, अब्र औ हवा,
मेरे साथ ख़ज़ाने चलते है।
चल मयखाने चलते है।

No comments: