Showing posts with label Ajit Pandey. Show all posts
Showing posts with label Ajit Pandey. Show all posts

Sunday, 14 October 2018

प्रशंसा मिलती है।

बचपन औ जवानी क्षण क्षण जब कर्तव्य आग में जलती है।
तब कही वृद्धावस्था को दुनिया में प्रशंसा मिलती है।


पथ्थर पथ्थर बट जाते है,
पर्वत सारे कट जाते है,
जब शांत सरल अल्हड नादिया 
अपनी रफ़्तार से चलती है।
तब कही वृद्धावस्था को दुनिया में प्रशंसा मिलती है।

एक पीढ़ी की निवृत्ती पर,
दूजी को मिलता है अवसर,
जब नवल अरुणोदय के लिए,
एक शाम पुरानी ढलती है।
तब कही वृद्धावस्था को दुनिया में प्रशंसा मिलती है।

प्रकृति सी प्रकृति हो,
परिवर्तन को स्वीकृति हो,
जो धूप सुखाये नदियो को,
उसी धूप में हीम पिघलती है।
तब कही वृद्धावस्था को दुनिया में प्रशंसा मिलती है।

कई मौसम पीछे जाते है,
हम अविरत सींचे जाते है,
कर्म के पौधों की कलियां,
खिलते खिलते तब खिलती है।
तब कही वृद्धावस्था को दुनिया में प्रशंसा मिलती है।

Thursday, 23 July 2015

Tuesday, 14 July 2015

Saturday, 27 June 2015

Monday, 22 June 2015

हिसाब करदे...

फ़ना सारे उम्मीदों ओ ख्वाब करदे
ज़िन्दगी चल मेरा हिसाब करदे।

बरसने से पहले पिलु बेहतर है,
मेरे अश्को को बस शराब करदे।
ज़िन्दगी चल मेरा हिसाब करदे।


रंजिशे और भी है खुदसे मेरी,
ये तन्हाई कुछ और आबाद करदे।
ज़िन्दगी चल मेरा हिसाब करदे।

ये हूनर नज़रो का होता है 'शफ़क़',
बस देखे, चेहरे को किताब करदे।
ज़िन्दगी चल मेरा हिसाब करदे।

Friday, 10 April 2015

तन्हाई है...

कुछ चीज़े है, परछाई है।
मै हु और तन्हाई है।

चेहरे से नज़र नहीं आता,
समंदर हु, गहराई है।
मै हु और तन्हाई है।

तू था ही नहीं मुकद्दर में
यक़ीनन महज़  सफाई है?
मै हु और तन्हाई है।

मेरे होने से सब रिश्ते,
चुभती है? सच्चाई है।
मै हु और तन्हाई है।

नोक झोक में उधड गयी,
बड़ी कच्ची तुरपायी है।
मै हु और तन्हाई है।

Monday, 16 February 2015

बड़ा मुश्किल है

बड़ा मुश्किल है किसी बात को शुरू करना,
फिर संजीदगी से उसपे गुफ्तगू करना।

दुरुस्त ऐसे ही होते है बिगड़े रिश्ते,
फटे कपड़ो पे उसी धागे से रफू करना।
फिर संजीदगी से उसपे गुफ्तगू करना।

ये सुकूं तो है पर दिल कहा भरता है "शफ़क",
तेरी पहलू में रहना, तेरी जुस्तजू करना।
फिर संजीदगी से उसपे गुफ्तगू करना।

रूबरू तुझसे हु लाजिम है आँखों की नमी,
जरुरी है पहले सजदे के वज़ू करना।
फिर संजीदगी से उसपे गुफ्तगू करना।

Thursday, 22 January 2015

ज़िंदगी जारी रही

जख्म उबलते रहे, गमख्वारी रही,
सांस चलती रही, ज़िंदगी जारी रही।

दिल हल्का हुआ करता था तेरी सोबत में,
धड़कने रातभर सीने में कल भारी रही।
 सांस चलती रही, ज़िंदगी जारी रही।

तू था तो तेरी अहमियत न थी मुझको ,
तेरे जाने के बाद तेरी खुमारी रही।
सास चलती रही,ज़िंदगी जारी रही।

ये कैसा खेल था अंजाम क्या हुआ इसका?
मै ना जीत सका ताउम्र तू भी हारी रही।
सांस चलती रही, ज़िंदगी जारी रही।