मन में सौ परपंच है, मुख में मंत्रोपचार,
ऊपरी सब उपचार है, भीतर सौ बीमार।
--------------------------------------------------
मनुज जाति के वास्ते ये उच्चकोटि बैराग
ना संसार की चाकरी ना संसार का त्याग।
--------------------------------------------------
देखावा बाहर किया और भीतर कमज़ोर।
दरिया जो गहरा होगा नहीं करेगा शोर।
Showing posts with label Dohe. Show all posts
Showing posts with label Dohe. Show all posts
Friday, 14 October 2016
दोहे
Monday, 17 October 2011
दोहे:
फसले सब लज्जीत हुई,खेतो ने किया उपवास,
माँ ने जब बेटा रखा गिरवी शहर के पास.
--------------------------------------------------
देहातो की सडको सा मेरा जीवनमान,
दिन रहते तक भीड़ रहे, रातो में सुनसान.
--------------------------------------------------
बंटवारे के अंत में सब बेटे चुपचाप,
जर जमीन तक ठीक था, कौन रखे माँ बाप.

Sunday, 24 July 2011
दोहे
जो छुटा वो पास रहा, जो हासिल था वो दूर.
उसको वो मंजूर था, जो मुझको नामंजूर.
-------------------------------------
हुआ प्रदुषण सोच में, गयी आँखों में धुल,
देहाती से हो बैठी शहर परख में भूल.
-------------------------------------
भिन्न भिन्न रिश्ते सभी, एक है सबका सार.
पहले जितना प्यार था, अब उतना अधिकार.
जो छुटा वो पास रहा, जो हासिल था वो दूर.
उसको वो मंजूर था, जो मुझको नामंजूर.
-------------------------------------
हुआ प्रदुषण सोच में, गयी आँखों में धुल,
देहाती से हो बैठी शहर परख में भूल.
-------------------------------------
भिन्न भिन्न रिश्ते सभी, एक है सबका सार.
पहले जितना प्यार था, अब उतना अधिकार.
Subscribe to:
Posts (Atom)